Deoria news.देवरिया के भलुअनी में विवाहिता ने फन्दे से लटक कर दी जान..

शिव काशी न्यूज़
2 Min Read

देवरिया. के भलुअनी थानाक्षेत्र में एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच

देवरिया के बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुशहरी गांव निवासी धनेश गोंड की बेटी रिंकी की शादी 6 अप्रैल 2025 को भलुअनी थाना क्षेत्र के भैया फुलवरिया निवासी राम अयोध्या गोंड के पुत्र शशिकपूर गोंड के साथ हुई थी।

मृतका के पिता धनेश गोंड ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे. और मारपीट करते थे।

मृतिका के पिता का कहना है की शनिवार की रात को ससुराल वालों ने उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर शव को फंदे से लटका दिया।

उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।पति और ससुर गिरफ्तारपुलिस ने रविवार को मृतका के पति शशिकपूर गोड, ससुर राम अयोध्या गोड, भसुर रिशिकपूर गोड और जेठानी विन्दा देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस ने इस मामले में पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया ‘’दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, और अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा..

Share This Article
Leave a Comment